Adil Hussain Slams Sandeep Reddy Vanga: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा ने शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' को डायरेक्ट करने के बाद रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' का निर्देशन किया। फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का अनोखा अवतार देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर 'एनिमल' (Animal) में बॉबी देओल ने खूंखार विलेन बनकर खूब सुर्खियां बटोरीं। एक तरह कई बॉलीवुड सेलेब्स को यह फिल्म पसंद आई तो कईयों ने संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन की निंदा भी की। ऐसे में अब जूम के साथ बात करते हुए एक बार बॉलीवुड अभिनेता आदिल हुसैन (Adil Hussain) ने 'एनिमल' जैसी फिल्म बनाने के लिए संदीप रेड्डी वांगा पर तंज कसा है।
जूम के साथ बात करते हुए संदीप रेड्डी वांगा द्वारा हुए पर्सनल अटैक पर आदिल हुसैन ने खुलकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, 'मैं इस बारे क्या बोलूं उनको? उस कमेंट पर मैं कई तरह के रिप्लाई कर सकता हूं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में सफल रहीं। मुझे कबीर सिंह की सही नंबर पता नहीं है लेकिन 'लाइफ ऑफ पाई' ने भी बिलियन डॉलर्स कमाए थे। मुझे नहीं लगता कि वो इससे कभी कम्पीट कर सकती है।'
'एनिमल' पर अपना रिएक्शन देते हुए आदिल हुसैन ने आगे कहा, 'अगर मुझे ऐसी फिल्म करने के लिए 100 या 200 करोड़ रुपये मिले तो भी मैं नहीं करूंगा।' आदिल ने यह भी कहा कि आदिल के '30 आर्ट फिल्में' करने पर संदीप के कमेंट्स को सीरियस नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि यह एक रिएक्शन कमेंट है जिसका कोई मलतब नहीं है।
