Kangana Ranaut के साथ हुए थप्पड़कांड पर बोले Ex-बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन, कहा- 'यह बिल्कुल गलत हुआ है..'

Adhyayan Suman Reacts to Kangana Ranaut Being Slapped: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ हुए थप्पड़ कांड पर अब कई स्टार्स रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच अब कंगना रनौत के एक्स रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य सुमन ने भी इस घटना पर चुप्पी तोड़ी है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Adhyayan Suman Reacts to Kangana Ranaut Being Slapped: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को चंडीगढ़ एपरपोर्ट पर एक CISF महिला कॉन्सटेबल ने थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर काफी हंगामा भी मच गया है। कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी कंगना रनौत के साथ हुए इस थप्पड़कांड पर रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच अब कंगना रनौत के एक्स बायफ्रेंड अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) ने भी कंगना रनौत के पक्ष में बयान दिया है। अध्ययन के साथ ही उनके पिता और एक्टर शेखर सुमन ने भी इस घटना की निंदा की है और कंगना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कियाहै।

End of Feed