'मैं मां बनने वाली हूं...'- 'द केरल स्टोरी' फेम Adah Sharma ने किया ऐलान, वीडियो देख फैंस को लगा झटका

Adah Sharma Says I Am Going To Be Mother, Video Viral: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अदा शर्मा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर ऐलान किया कि वह मां बनने वाली हैं।

Adah Sharma Says I Am Going To Be Mother, Video Viral: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अदा शर्मा ने बॉलीवुड में रहते हुए कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी पॉपुलर मूवीज की लिस्ट में '1920' से लेकर 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) तक का नाम शामिल है। लेकिन हाल ही में अदा शर्मा अपने करियर नहीं बल्कि अपने एक वीडियो के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। इस वीडियो को शेयर कर अदा शर्मा ने ऐलान किया कि वह मां बनने वाली हैं। अदा शर्मा (Adah Sharma) का ये वीडियो देख फैंस को भी तगड़ा झटका लगा है। इतना ही नहीं, अदा शर्मा ने अपने वीडियो में होने वाले बच्चे का नाम भी फैंस से पूछा। यह भी पढ़ें: अदा शर्मा ने खरीदा सुशांत सिंह राजपूत का घर, एक्टर की आत्महत्या के बाद से खाली पड़ा था फ्लैट

adah sharma video

अदा शर्मा बनने वाली हैं मां? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    अदा शर्मा (Adah Sharma) का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। वीडियो में अदा शर्मा कहती नजर आईं, "मैं मां बनने वाली हूं। सौतेली मां।" अदा शर्मा ने वीडटियो में आगे अपने कौए और कोयल की तरफ इशारा किया और कहा, "ये रसेल है मेरा कौआ और वहां है रसेल की पत्नी गोदावरी कुलकर्णी। रसेल क्रो और गोदावरी कुलकर्णी के घर नन्हा मेहमान आया है, अरे यार बहुत क्यूट है। मैं अभी एक सप्ताह के लिए नहीं हूं तो बाकी के अपडेट एक सप्ताह के बाद।" अदा शर्मा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मैं मां बनने वाली हूं, बधाई दो बधाई।" यह भी पढ़ें: Don 3: 'एक्टर को गुमराह किया गया' Ranveer Singh पर लिए एक्शन पर FWICE प्रेसिडेंट ने तोड़ी चुप्पी

      अदा शर्मा (Adah Sharma) का ये वीडियो देख फैंस भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए। एक यूजर ने कमेंट किया, "बधाई हो दीदी, नाम रखना चाहिए इसका। वैसे आप सौतेली मां कैसे बनीं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आपको ढेर सारी बधाइयां।" बता दें कि अदा शर्मा के हाथ में अभी कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें 'गवर्नर' से लेकर 'हातक' तक का नाम शामिल है। अदा शर्मा की इन मूवीज के लिए फैंस भी बेताब हैं।

      End of Feed