Sulakshana Pandit Passes Away: अपने समय की मशहूर बॉलीवुड हसीना सुलक्षणा पंडित को कौन नहीं जानता। बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपनी कोकिल कंठी आवाज से लोगों का दिल जीता। 70 से लेकर 80 के दशक में सुलक्षणा पंडित का करियर ऊंचाइयों की बुलंदी पर था। अब कल बीती रात सुलक्षणा पंडित से जुड़ी बुरी खबर सुनने को मिली। 6 नवंबर को सुलक्षणा पंडित ने अपनी आखिरी सांस लेते हुए प्राण त्याग दिए। सुलक्षणा पंडित के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब गई और परिवार को भी बहुत बड़ा झटका लगा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
Image Source: Instagram
71 की उम्र में सुलक्षणा पंडित (Sulakshana Pandit) अपने फैंस और परिवार को आखरी सलाम देकर स्वर्ग सिधार गईं। सुलक्षणा के भाई ललित ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्डियक अरेस्ट के चलते एक्ट्रेस का निधन हुआ। काफी समय से सुलक्षणा बीमार चल रही थीं। वहीं आज 7 नवंबर की दोपहर सुलक्षणा पंडित का अंतिम संस्कार होगा। 12 जुलाई साल 1954 में सुलक्षणा पंडित का जन्म रायगढ़ में हुआ था। सुलक्षणा का परिवार संगीत में उस्ताद था। एक्ट्रेस के तीन बहन और तीन भाई हैं। वे सिर्फ 9 वर्ष की थी जब सुलक्षणा ने म्यूजिक की दुनिया में अपना पहला कदम रखा। 1975 में फिल्म 'संकल्प' में गीत 'तू ही सागर है तू ही किनारा' के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक अवार्ड से नवाजा गया था।
म्यूजिक के बाद सुलक्षणा ने 'उलझन', 'संकोच', 'अपनापन' और हेरा फेरी जैसी फिल्मों में काम किया। सुलक्षणा ने अपने संगीत के साथ-साथ एक्टिंग से भी लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीत लिय था। आपको जानकारी हैरानी होगी की सुलक्षणा ने कभी शादी नहीं की थी। शोले एक्टर संजीव कुमार संग उनकी अधूरी प्रेम कहानी ने उन्हे झकझोर कर रख दिया था, जिसके चलते उन्हे ता उम्र कुंवारी रहने की ठान ली थी। इतिफाक वाली बात ये थी कि सुलक्षणा का निधन भी संजीव कुमार की डेथ एनिवर्सी वाले दिन हुई। ये जानकार फैंस को लगा कि सुलक्षणा का प्यार संजीव कुमार के लिए वाकई काफी सच्चा था। दुख इस बात का है कि अब लोग सुलक्षणा की मधुर आवाज नहीं सुन पाएंगे।
