Tiger 3 Viral Video: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। ईद के खास मौके पर भाइजान ने अपने घर की बालकनी से फैंस से मुलाकात की। भाईजान ने अपने फैंस के सामने हाथ- जोड़े। इस बार की ईद सलमान खान के फैंस को डबल ईदी मिली है। इसके अलावा फैंस एक्टर की अपकमिंग फिल्म टाइगर को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। ईद के दिन सलमान की फिल्म टाइगर 3 से वीडियो लीक हुआ था। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
salman khan (credit pic: instagram)
वीडियो में सलमान सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ब्लैक कुर्ते- पजामे में काफी हैंडसम लग रहे हैं। फैंस सलमान को अविनाश सिंह राठौर के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। फैंस इस वायरल वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि भाईजान जल्दी आ जाओ। सलमान का स्वैग देख लोगों के छूटे पसीने।
टाइगर 3 से लीक हुआ सलमान का वीडियो
#SalmanKhan In Black Pathani With Ciggrate On The Sets Of #Tiger3 , Eid Mubarak🌛 t.co/aw58zJ8B2I
— ANI (@ANI) Apr 22, 2023
एक्टर की फिल्म का टीजर दर्शकों को पठान की रिलीज के समय दिखाया गया था। टाइगर 3 इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। टाइगर 3 में सलमान के साथ शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। पठान में सलमान ने कैमियो किया था। एक बार फिर दोनों सुपरस्टार को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।
सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने पहले दिन 15. 81 करोड़ का बिजनेस किया था जो उनकी बाकी ईद पर रिलीज हुई फिल्मों से कम था। फिल्म ने दूसरे दिन 25 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल, जगपति बाबू और दग्गुबती वेंकटेश मुख्य भूमिका में हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
