इस एक्टर ने रणवीर सिंह की फिल्म 83 में निभाया था BCCI चीफ रोजर बिन्नी का रोल, क्रिकेटर के लिए कही थी ये बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 02:47 PM IST

1983 वर्ल्‍ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्‍य रोजर बिन्‍नी आधिकारिक रूप से बीसीसीआई के नए अध्‍यक्ष बन गए हैं। पर्दे पर रोजर बिन्नी के किरदार को रणवीर सिंह स्टारर मूवी 83 में देखा जा चुका है।

1983 वर्ल्‍ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्‍य रोजर बिन्‍नी आधिकारिक रूप से बीसीसीआई के नए अध्‍यक्ष बन गए हैं। रोजर बिन्‍नी बीसीसीआई अध्‍यक्ष के रूप में पूर्व भारतीय कप्‍तान सौरव गांगुली की जगह लेंगे। रोजर बिन्‍नी को सर्वसम्‍मित से बीसीसीआई अध्‍यक्ष चुना गया था। रोजर बिन्नी एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिसने हर विकेट के साथ 1983 वर्ल्ड कप में नया रिकॉर्ड बना लिया था। कहा जाता है कि अगर रोजर बिन्नी (Roger Binny) नहीं होते तो वर्ल्ड कप जीतना तो दूर भारतीय टीम फाइनल में भी नहीं पहुंच पाती।

इस एक्टर ने रणवीर सिंह की फिल्म 83 में निभाया था BCCI चीफ रोजर बिन्नी का रोल, क्रिकेटर के लिए कही थी ये बात

पर्दे पर रोजर बिन्नी के किरदार को रणवीर सिंह स्टारर मूवी 83 में देखा जा चुका है और इस किरदार को मूवी में निभाया था अभिनेता निशांत दहिया ने। इस फिल्म में वर्ल्ड कप 1983 के उस हीरो को दिखाया गया जिसे वक्त के साथ भुला दिया गया था। बिन्नी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'करो या मरो' के मुकाबले में 8 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए थे। कबीर खान (Kabir Khan) की मूवी 83 में रोजर बिन्नी (Roger Binny) के किरदार को जगह मिली और निशांत दहिया (Nishant Dahiya) ने इसे शानदार तरीके से निभाया।

End of Feed