Abir Gulaal: IFTDA के अध्यक्ष अशोक पंडित ने फवाद खान की बॉलीवुड में हुई वापसी का किया कड़ा विरोध, बोले 'पूरा देश इस समय...'

Ashok Pandit on Fawad Khan Comeback in bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और पाकिस्तान के लोकप्रिय अभिनेता फवाद खान की नई फिल्म 'अबीर गुलाल' (Abir Gulaal) खूब चर्चा में आ गई है। इस फिल्म के जरिए जो रही फवाद खान की वापसी पर अब फिल्म निर्माता और भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ (IFTDA) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने आपत्ति जताई है।

Ashok Pandit on Fawad Khan Comeback in bollywood: पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता फवाद खान (Fawad Khan) एक बार फिर अपकमिंग मूवी 'अबीर गुलाल' (Abir Gulaal) के माध्यम से बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही इस मूवी का शानदार टीजर जारी किया, जो सभी को खूब पसंद आ रहा है। एक तरफ फवाद खान की बॉलीवुड में हुई एंट्री से खुश हैं तो बहुत सारे लोग उनकी वापसी का कड़ा विरोध भी कर रहे हैं। दिग्गज फिल्म निर्माता और भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ (IFTDA) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने भी पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की बॉलीवुड में हो रही वापसी पर कड़ी आपत्ति जताई है।

Ashoke Pandit on Abir Gulaal

अशोक पंडित ने कहा कि फवाद खान की वापसी पर जैसा मेरा रिएक्शन है, वैसा ही पूरे देश का भी है। आईएएनएस से बात करते हुए अशोक पंडित ने पाकिस्तानी कलाकारों की बॉलीवुड में हो रही वापसी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के हितों के प्रति अपमानजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पाकिस्तानी कलाकार ने भारत में हुए आतंकवादी हमलों के खिलाफ पब्लिक में कभी आवाज नहीं उठाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को पाकिस्तानी कलाकारों की बॉलीवुड में वापसी कभी पसंद नहीं आएगी।

End of Feed