बॉलीवुड

Exclusive: इस दिन रिलीज होगा 'ग्राउंड जीरो' का धमाकेदार ट्रेलर, इवेंट में नजर आएंगे 'असली हीरो'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 4, 2025, 01:25 PM IST

Ground Zero Trailer Launch Details: इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के ट्रेलर लॉन्च का फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के ट्रेलर लॉन्च को खास बनाने के लिए असली हीरो को इवेंट पर इनवाइट कर रहे हैं।

Image

Ground Zero Trailer Launch

Ground Zero Trailer Launch Details: बॉलीवुड के फेमस एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'ग्राउंड जीरो' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है और इसमें इमरान बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जिसने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। हाल में फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट और इवेंट चीफ गेस्ट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। 'ग्राउंड जीरो' का ट्रेलर एक बड़े आयोजन के साथ रिलीज किया जाएगा, जिसमें असली हीरो की मौजूदगी इसे और खास बनाएगी। तो चलिए जानते हैं कब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा और कौन इवेंट का चीफ गेस्ट होगा।

इस दिन रिलीज होगा 'ग्राउंड जीरो' का ट्रेलर

इमरान हाशमी की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म 'ग्राउंड जीरो' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जूम को मिली खास जानकारी के अनुसार, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में असली हीरो नरेंद्र नाथ दुबे भी मौजूद होंगे, जिनकी बहादुरी की कहानी पर इस फिल्म की स्टोरी बेस्ड है। यह इवेंट 7 अप्रैल, 2025 को होने वाला है, और इसके लिए मेकर्स एक बड़ा आयोजन करने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर नरेंद्र नाथ दुबे का शामिल होना इस इवेंट को बेहद खास बना रहा है। मेकर्स ने इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए कई सरप्राइज भी प्लान किए हैं।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की कहानी साल 2001 के संसद हमले के बाद हुए एक ऐतिहासिक बीएसएफ ऑपरेशन पर बेस्ड है, जिसमें नरेंद्र नाथ दुबे ने आतंकी मास्टरमाइंड गाजी बाबा को ढेर करने में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में इमरान के साथ सई ताम्हणकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article