बॉलीवुड

Krrish 4: प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि इस हसीना को ऑनस्क्रीन रोमांस करते दिखेंगे Hrithik Roshan !! नाम जानकर होगी हैरानी

Hrithik Roshan's Krrish 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 'कृष 4' (Krrish 4) को लेकर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जगह अभिनेता बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस को रोमांस करते दिखाई देने वाले हैं।

Image

Hrithik Roshan and Priyanka Chopra

Nora Fatehi To Star in Hrithik Roshan's Krrish 4: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की 'कृष' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त लगातार चर्चा में बनी हुई है। ऋतिक रोशन की 'कृष 4' (Krrish 4) को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। राकेश रोशन ने कुछ दिनों पहले ही बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अब वो डायरेक्टर की कुर्सी की कमान बेटे ऋतिक रोशन के हाथों में सौंप रहे हैं। इस मूवी का निर्देशन कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ही करते दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि इस मूवी में ऋतिक रोशन अब प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि एक नई एक्ट्रेस को रोमांस करते दिखाई देंगे।

'कृष 4' में हुई इस हसीना की एंट्री

IMDb के मुताबिक ऋतिक रोशन की 'कृष 4' में नोरा फतेही की एंट्री होती नजर आ रही है। 'कृष 4' की स्टारकास्ट के बारे में बात करें तो वेबसाइट पर नोरा फतेही, प्रीति जिंटा, कैमियो में विवेक ओबेरॉय, नसीरुद्दीन शाह और रेखा के अलावा ऋतिक रोशन का भी जिक्र है। ऐसे में अब लोगों को लग रहा है कि ऋतिक रोशन आने वाले दिनों में फिल्म में नोरा फतेही को ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आ सकते हैं। हालांकि इन खबरों पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

ऋतिक रोशन की 'कृष 4' के लिए आदित्य चोपड़ा ने भी अभिनेता संग हाथ मिलाया है। वो इस मूवी को प्रोड्यूस करते दिखाई देंगे। फैन्स भी 'कृष 4' में ऋतिक रोशन को देखने के लिए बेताब हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन के पास इस समय 'वॉर 2' भी है, जिसकी शूटिंग जोरों शोरों से चल रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article