Abhishek Bachchan on Kajra Re 2.0: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आज भी अपने करियर के उन पलों को याद करते हैं, जब उन्होंने अपने पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म ‘बंटी और बबली’ (Bunty Aur Babli) का गाना ‘कजरा रे’ (Kajra Re) आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार डांस नंबर में गिना जाता है। इस गाने में तीनों की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था और गाना रिलीज के बाद काफी फेमस हुआ था। अब इतने सालों बाद जब अभिषेक से इस गाने के नए वर्जन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।
अभिषेक बच्चन ने अपने पुराने गाने को किया याद (Image Source: Kajra Re Song)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Drishyam 3 में नहीं दिखेगा मोहनलाल वाली फिल्म का ट्विस्ट, अजय देवगन ने खुद बताया कितना बदला है प्लॉट
अभिषेक बच्चन ने कही ये बात
एक्टर अभिषेक बच्चन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अभिषेक बच्चन का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने ‘कजरा रे’ की शूटिंग को याद करते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैंने किसी गाने की शूटिंग में ‘कजरा रे’ से ज्यादा मजा किया है या नहीं। ये बस एक बड़ी सी खुशहाल पार्टी थी। हमने इसे बहुत एंजॉय किया था। मुझे अब भी याद है कि हम शूटिंग कर रहे थे और उस दिन मेरा जन्मदिन था, तो उन्होंने इसे सेलिब्रेट किया था।असल में, शाद ने जो किया वो यह था कि उन्होंने बस गाना चलाया और करीब चार घंटे तक हम सिर्फ डांस पार्टी करते रहे। उन्होंने उस दौरान हमारी काफी शूटिंग भी की और सेट पर मस्ती करते, पागलों की तरह एंजॉय करते हुए हमारे जो शॉट्स लिए थे, उन्हें गाने में डाल दिया।' जब अभिषेक से पूछा गया कि क्या वो इस गाने का 2.0 वर्जन करने में दिलचस्पी रखेंगे, तो उन्होंने कहा कि वो “इसे जरूर करना चाहेंगे। मैं इसके लिए तैयार हूं। मुझे यह करना बहुत पसंद आएगा। हालांकि, इसके लिए आपको ऐश्वर्या और मेरे पापा को मनाना होगा।”
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'Hanuman Ansh' की सफलता के बाद नहीं बढ़ेगा सीक्वल का बजट !! Anupriya Nagar ने तोड़ी चुप्पी
कब रिलीज हुई थी फिल्म?
‘बंटी और बबली’ 27 मई 2005 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन शाद अली (Shaad Ali) ने किया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे, जबकि अमिताभ बच्चन ने पुलिस अधिकारी दशरथ सिंह का किरदार निभाया था। ऐश्वर्या राय फिल्म में नहीं, बल्कि मशहूर गाने ‘कजरा रे’ में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थीं। फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स ने किया था।
