'मैं लापता होना चाहता हूं...' दुनिया की मोह माया से ऊब गया अभिषेक बच्चन का मन!!

Abhishek Bachchan New Post: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म हाउसफुल 5 की वजह से चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। बता दें कि फिल्म हाउसफुल 5 में अभिषेक ने काफी अच्छी एक्टिंग की है। इस बीच अभिषेक का एक नया पोस्ट सामने आया है, जिसे देख फैंस दंग रह गए हैं।

Abhishek Bachchan latest post gone viral on internet: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म हाउसफुल 5 हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक परफॉर्म किया है। मूवी ने 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लोगों का ये मानना है कि ये मूवी 200 करोड़ कमा सकती है। इस बीच अभिषेक बच्चन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देख फैंस का सिर चकरा गया है।

abhishek bachchan post

अभिषेक बच्चन ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसपर लोगों की नजरें टिक गई है। अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'मैं एक बार लापता होना चाहता हूं, भीड़ में खुद को फिर से पाना चाहता हूं। जो कुछ भी था सब दे दिया अपनों के लिए, अब जरा सा वक्त अपने लिए चाहता हूं।' अभिषेक बच्चन के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, ' कुछ टाइम , बीवी और बच्चों के साथ घूमों सर, अच्छा महसूस करेंगे।' दूसरे ने कहा, 'क्या आप ठीक है सर'

End of Feed