Aazaadi Ki Kahaani Mirchi Ki Zubaani Season 2: भारत के मोस्ट पॉपुलर रेडियो स्टेशन मिर्ची पर आजादी की कहानी मिर्ची की जुबानी सीजन 2 नए अंदाज के साथ शुरू हो गया है। इस खास कैंपेन के जरिए 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा। शो की शुरुआत 9 से 15 अगस्त से होगी। मिर्ची पर आजादी की 49 कहानियां अलग-अलग सेलिब्रिटी द्वारा सुनाई जाएगी। इसमें भारत के वीर पुत्रों की कहानियों को सुनाया जाएगा कि कैसे उन्होंने भारत को आजादी दिलाई। आप इन कहानियों को गाना एप पर देख सकते हैं।
Aazaadi Ki Kahaani Mirchi Ki Zubaani Season 2 (credit Pic: Instagram)
इस कैंपेन में तापसी पन्नू, मनीष पॉल, चिराग पासवान, शिवराज सिंह चौहान, शेखर सुमन, विक्रांत मैसी, चित्रागंदा सिंह, गुरमीत चौधरी, सोनाली कुलकर्णी, सलीम खान, पीयूष मिश्रा, राजपाल यादव, उर्वशी रौतेला, मिलिंद सोमान,सनी कौशल समेत कई कलाकार जुड़ेंगे। हर दिन एक नए स्वतंत्रता सेनानी की कहानी को सुनाया जाएगा।
मिर्ची पर चल रहा है खास प्रोग्राम
इस लिस्ट में बीना दास, रानी रश्मोनी, कन्हैयालाल भट्टाचार्य, सरस्वती राजामनी, नानीबाला देवी, बेगम हजरत महल समेत कई सेनानियों की कहानी को सुनाई जाएगा। इस अनुभव को यादगार बनाने के लिए मिर्ची सेलेब्स के वीडियो किल्प भी शेयर करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्दश्य सिर्फ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाना ही नहीं बल्कि इन कहानियों के जरिए हर भारतीयों को प्रेरित करना भी है।
