बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर जन्म लेगा बेबी बॉय!! गिफ्ट की फोटो देखकर नेटिजन्स ने लगाए कयास

Deepika-Ranveer is expecting a baby boy: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल पेरेंट्स बनने के लिए बेताब हैं। इस समय सोशल मीडिया पर गिफ्ट्स के कलेक्शन की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि कपल के घर के बेबी बॉय जन्म लेगा।

Image

Deepika-Ranveer is Expecting Baby Boy

Deepika-Ranveer is expecting a baby boy: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। सुनने में आ रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इसी साल सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। फैन्स भी इस कपल को पेरेंट्स बनते हुए देखने के लिए बेताब हैं। इस समय दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए कई तरह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इस समय सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देख लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेबी बॉय का स्वागत करने वाले हैं। यह कयास कपल को मिल रहे गिफ्ट्स की एक फोटो वायरल होने के बाद लगाए गए हैं। यह नीले धागों में लिपटे और नीली मछली के आभूषणों से सजे उपहारों का एक कलेक्शन है।

रेडिट इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'कहीं पढ़ा कि दीपिका पादुकोण को लड़का हो सकता है। यह खबर एक ब्रांड पेज पर देखी और तभी इसका स्क्रीनशॉट लिया। यह सिर्फ पैकेजिंग हो सकता है और इस बारे में कुछ भी अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि उन्होंने नीला रंग क्यों इस्तेमाल किया। लेकिन यह एक कपड़ों का ब्रांड है और उन्होंने नीले रंग का इस्तेमाल किया है ऐसा सोचा जा सकता है।'

post on Reddit.

post on Reddit.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की। शादी के 6 साल बाद अब इस कपल ने 2024 में फरवरी के महीने में घोषणा करते हुए बताया कि वो पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को हाल ही में फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 'डॉन 3' में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article