Ustad Rashid Khan Passed Away At The Age Of 55: मशहूर संगीतकार और सिंगर उस्ताद राशिद खान का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बीते कई दिनों से उस्ताद राशिद खान (Ustad Rashid Khan) कैंसर से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि वह वेंटिलेटर पर थे और ऑक्सीजन सपोर्ट के सहारे उनकी सांसें चल रही थीं। कोलकाता के ही अस्पताल में उनका इलाज जारी था, जहां उन्होंने आखिरी सांसें लीं। खबरों के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर से ही उस्ताद राशिद खान की तबीयत बेहद खराब चल रही थी।
खबरों की मानें तो संगीतकार उस्ताद राशिद खान (Ustad Rashid Khan) को पिछले महीने सेरेब्रल अटैक आया था, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब होती चली गई। उनका इलाज शुरुआत में मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में चला। लेकिन बाद में वह इलाज के लिए कोलकाता आ गए। उस्ताद राशिद खान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि निजी अस्पताल में चल रहे इलाज के बाद उनकी हालत सुधरने लगी थी।
बता दें कि उस्ताद राशिद खान (Ustad Rashid Khan) का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हुआ था। वह रामपुर सहसवान घराने से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने संगीत की तालीम अपने नाना उस्ताद निसार हुसैन खान से ली थी। खास बात तो यह है कि उस्ताद नासिर खान ने 11 वर्ष की उम्र में ही मंच पर अपने संगीत की प्रस्तुति दी थी। उन्होंने यूं तो कई फिल्मों के लिए गीत गाए हैं, लेकिन 'जब वी मेट' में गाया गया गाना 'आओगे जब तुम...' आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में बसता है। इसके अलावा उस्ताद राशिद खान शाहरुख खान की 'माई नेम इज खान', 'राज 3', 'शादी में जरूर आना' और 'मंटो' जैसी मूवी के लिए भी गाना गा चुके हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
