Aankh Micholi Twitter Review: हंसी और इमोशन्स का डबल डोज है मृणाल ठाकुर-अभिमन्यु दसानी की फिल्म, लोगों ने बताया शानदार

Aankh Micholi Twitter Review: दुनिया भर के सिनेमाघरों में बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani) की फिल्म 'आंख मिचौली' (Aankh Micholi) ने सिनेम्घरों में दस्तक देते ही तहलका मचा दिया है। इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे शानदार बताया है।

Aankh Micholi Twitter Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani) की फिल्म 'आंख मिचौली' (Aankh Micholi) को निर्माताओं ने थिएटर्स में रिलीज कर दिया है। इस फिल्म को लोगों के अंदर बेहद बेताबी थी। इस फैमिली एंटरटेनर को देखने के बाद हरकोई 'आंख मिचौली' की जमकर तारीफ कर रहा है। इस फिल्म में आपको हंसी और इमोशन्स का डबल डोज देखने को मिलेगा। कई लोगों ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपने विचार साझा करने शुरू कर दिए हैं।

Aankh Micholi

एक यूजर ने मृणाल ठाकुर और अभिमन्यु दसानी की 'आंख मिचौली' के लिए ट्वीट करते हुए लिखा, 'आंख मिचौली एक फुल रोलर कोस्टर राइड है, जो एक ही समय में मस्ती, हंसी और इमोशन्स से भरी है। कलाकारों की टोली शुरुआत से लेकर अंत तक यह आपको हिलने का मौके नहीं देती है। यह हर तरह से आपका दिल जीतने में कामयाब रहती है। फिल्म आंख करके देखने जा सकते हैं!' इस यूजर ने फिल्म को 3.5 स्टार भी दिए हैं।

End of Feed