'Lagaan के बाद काम करना मुश्किल हो गया'- Aamir Khan की फिल्म ने बदल दी थी Amin Hajee की जिंदगी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 4, 2026, 01:24 PM IST

Amin Hajee on Career After Lagaan: आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘लगान’ (Lagaan) में बाघा का किरदार निभाकर अमीन हाजी को खूब पहचान मिली, लेकिन इसी फिल्म के बाद उनके करियर में...

Amin Hajee on Career After Lagaan: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लगान (Lagaan) में बाघा का किरदार निभाने वाले अमीन हाजी (Amin Hajee) ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। फिल्म में उनका किरदार ज्यादा बोलता नहीं था, लेकिन अपनी एक्टिंग और अंदाज से उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली थी। हालांकि, इस फिल्म की कामयाबी के बाद उनकी मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ गईं। अब इन सब के बीच अमीन हाजी का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस दौरान अमीन हाजी ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं अमीन हाजी ने क्या कहा है।

Amin Hajee on Career After Lagaan

फिल्म लगान को लेकर अमीन हाजी ने कही ये बात (Image Source: Lagaan Movie/ Amin Hajee Instagram)

‘लगान’ के बाद क्यों रुक गया काम?

अमीन हाजी ने हाल ही में Siddharth Kannan से बातचीत में बताया कि लगान के बाद उन्होंने फिल्में साइन करना कम कर दिया था। इसकी वजह से उनकी पत्नी शार्लोट व्हिटबी-कोल्स उनसे काफी नाराज रहती थीं। उन्हें जो भी रोल मिल रहे थे, उनमें से ज्यादातर या तो बिना डायलॉग वाले किरदार थे या फिर बहुत छोटे रोल थे। अमीन को इन रोल्स में कुछ खास नजर नहीं आता था और स्क्रिप्ट उन्हें पसंद नहीं आती थीं। उनकी पत्नी ने बताया, “लगान के बाद जब भी कोई रोल आता था, तो वो कहते थे, ‘ये रोल बेकार है’ या ‘ये अच्छा नहीं है’ और ऐसी ही बातें करते थे। फिर मैंने उनसे कहा, ‘हम क्या करने वाले हैं? आपको काम करना होगा। आपको कोई काम करना ही पड़ेगा।’” अमीन हाजी ने आगे कहा, “सच कहूं तो ‘लगान’ की स्क्रिप्ट बहुत खास थी। ऐसा मौका जिंदगी में एक ही बार मिलता है। मैं खुशकिस्मत था कि मुझे ‘लगान’ मिली, लेकिन उसके बाद जितने भी ऑफर या स्क्रिप्ट मुझे सुनाई गईं, वो ‘लगान’ के सामने कुछ भी नहीं थीं। ‘लगान’ के बाद मैं पूरी तरह टूट गया था, क्योंकि उसके बाद मैं काम ही नहीं कर पाया। आप ये भी कह सकते हैं कि उन्होंने मुझे ‘लगान’ जैसी ताजमहल जैसी फिल्म दी, लिखने के लिए ‘स्वदेस’ (Swades) जैसा मौका दिया। मुझे आमिर खान (Aamir Khan) जैसा दोस्त दिया। इसके बाद मैं और क्या कर सकता था?”

End of Feed