Aamir Khan के हाथ लगा Salman Khan का लक्की चार्म, VIDEO देख बोले फैंस- 'अब चलेंगी फिल्में'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 24, 2023, 09:15 AM IST

Aamir khan wears Salman khan bracelet: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का करियर इस समय डूबता नजर आ रहा है। एक्टर की आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्डा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई थी। अब आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका कनेक्शन सीधे तौर पर सलमान खान के साथ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आमिर खान ने पहना सलमान खान का लक्की ब्रेसलेट।
  • फैंस ने सलमान संग फिल्म करने की लगाई अटकलें।
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आमिर खान का वीडियो।

Aamir khan wears Salman khan bracelet: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Amir Khan) इस समय करियर के मामले में बाकी दोनों खान, यानी शाहरुख खान-सलमान खान से पीछे नजर आ रहे हैं। एक्टर की आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्डा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई थी। जिसके बाद अब बॉलीवुड फैंस आमिर खान की बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अब आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका कनेक्शन सीधे तौर पर सलमान खान के साथ है। आमिर खान का यह वायरल वीडियो पामेला चोपड़ा की प्रेयर मीट का है, जहां आमिर शामिल हुए हैं। इस वायरल वीडियो में आमिर के हाथ में एक ब्रेसलेट नजर आ रहा है, जो बिलकुल सलमान खान के फेमस ब्रेसलेट की तरह है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का मानना है कि सलमान ने अपनी लक्की चार्म अब आमिर को दे दिया है। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Aamir Khan, Salman Khan

Aamir Khan, Salman Khan

आमिर खान ने पहना सलमान का लक्की ब्रेसलेट

पामेला चोपड़ा की प्रेयर मीट में कई बड़े बॉलीवुड सितारे नजर आए हैं। इस मौके पर आमिर खान भी सिंपल सा एक कुर्ता पहने दिख रहे हैं। इस बीच सभी फैंस की नजरें आमिर खान के ब्रेसलेट पर चली गईं, जो बिलकुल सलमान खान के ब्रेसलेट जैसा लग रहा है। इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान भाई का ब्रेसलेट आमिर के पास क्या कर रहा है? दोनों की फिल्म साथ में आने वाली है क्या?' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'भाई का ब्रेसलेट कल से आमिर सर के पास है, ईद पर भी भाई के हाथ में नजर नहीं आया था।'

End of Feed