'लगान 2' में विक्की कौशल को इस रोल में देखना चाहते हैं आमिर खान, एक्टर ने कहा- 'मुझे लगता है उसमें...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 21, 2025, 01:11 PM IST

Aamir Khan on Vicky Kaushal: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने अभी हाल ही में अपनी सुपरहिट फिल्म लगान (Lagaan) को लेकर बात की। इस दौरान आमिर खान ने बताया वो विक्की कौशल (Vicky Kaushal) कौन सा रोल देने वाले हैं। इस बयान पर विक्की कौशल का रिएक्शन भी सामने आ गया है।

Aamir Khan on Vicky Kaushal: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ बयानों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। आमिर खान के एक के बाद एक इंटरव्यू सामने आ रहे हैं। इन इंटरव्यू में आमिर खान कुछ ऐसे खुलासे करते दिखे जिसने सबको हैरान कर दिया। इसी बीच आमिर खान का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान अपनी फिल्म लगान (Lagaan) को लेकर बात करते नजर आए। इस दौरान आमिर खान ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को कुछ ऐसा बोल दिया जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Aamir Khan on Vicky Kaushal

Image Source: Voompla Facebook

'लगान' के रीमेक में विक्की कौशल

एक्टर आमिर खान एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह आमिर खान का नया इंटरव्यू है। आमिर खान ने कोमल नाहटा के पॉडकास्ट गेम चेंजर्स के दौरान जब पूछा गया कि अगर फिल्म लगान का आज रीमेक हो, तो भुवन का रोल किसे देंगे, तो आमिर ने बिना हिचक कहा, 'विक्की कौशल, मुझे लगता है उसमें भुवन की खूबियां हैं। इज्जत, ताकत, अंदरूनी ताकत, स्थिरता और ईमानदारी। विक्की कौशल ये सब नेचुरल से तरीके से दिखाता है। वो एक ग्रेट एक्टर है।' इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विक्की कौशल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed