Ashneer Grover बायोपिक में दिखेंगे Aamir Khan? राहुल मोदी ने कसी कमर

अभिनेता आमिर खान को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार वो बड़े पर्दे पर जल्द ही अशनीर ग्रोवर का रोल प्ले करते दिखाई देंगे। राहुल मोदी जल्द ही ये बायोपिक डायरेक्ट करेंगे।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान साल 2022 में बिग बजट कमर्शियल मूवी लाल सिंह चड्ढा में दिखाई दिए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद उन्होंने कुछ वक्त के लिए ब्रेक लिया और सितारे जमीन पर जैसी छोटी फिल्म लेकर आए, जिसे लोगों ने प्यार दिया। इसके बाद से ही आमिर खान के फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वो किस मूवी में दिखेंगे। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान इन दिनों अच्छी बायोपिक की तलाश में हैं, जिसमें वो लीड प्ले कर पाएं। एक वक्त वो टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की बायोपिक करना चाहते थे और फिर उसके बाद उनका नाम दादा साहेब फाल्के की बायोपिक से जुड़ा था। हालांकि इन दोनों ही बायोपिक्स में से किसी में भी आमिर खान दिखाई नहीं देने वाले हैं क्योंकि ये फ्लोर पर नहीं जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आमिर खान ने अशनीर ग्रोवर पर बन रही बायोपिक के लिए हरी झंडी दी है, जिसे राहुल मोदी बनाएंगे। (ये भी पढ़ें: आनंद एल राय की 'Gorkha' हुई बंद, Akshay Kumar ने कर डाली पुष्टि)

Aamir Khan in Ashneer Grover Biopic

Aamir Khan in Ashneer Grover Biopic (Image Source: Instagram/SonyTV)

अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में दिखेंगे आमिर खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों की मानें तो राहुल मोदी ने कुछ वक्त पहले आमिर खान के साथ अशनीर ग्रोवर की बायोपिक के लिए बात की थी। आमिर खान को ये आइडिया पसंद आया है और उन्होंने इसे करने के लिए हामी भर दी है। सूत्र के अनुसार, "आमिर ने अशनीर ग्रोवर की बायोपिक पढ़ी और उन्हें ये स्क्रिप्ट पसंद आई है। उन्होंने इस मूवी को करने का मन बना लिया है। ये मूवी अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। अशनीर को इस दौर के लोग जानते हैं, जिस कारण भी आमिर ये रोल प्ले करना चाहते हैं।" (ये भी पढ़ें: 'Son of Sardaar 2' में काटे गए थे Mrunal Thakur के अहम सीन्स)

End of Feed