Anupam Kher Viral Video With Rajinikanth: बॉलीवुड वेटरन एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर अपने डे टूडे लाइफ के बारे में फैंस को अपडेट देते रहते हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) के साथ वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का है। इस शपथ ग्रहण समारोह में दोनों सितारे शामिल हुए थे। फैंस को दोनों की ये जुगलबंदी काफी पसंद आ रही है। वीडियो में अनुपम रजनीकांत की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में अनुपम कहते हैं, मानवता के लिए ईश्वर का उपहार। एक मात्र रजनीाकांत। जय हो। वीडियो में रजनीकांत का सिंपल अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, रजनीकांत बहुत ही सिंपल हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, रजनीकांत भगवान का गिफ्ट है। तीसरे यूजर ने लिखा, दोनों लीजेंड को साथ देखकर अच्छा लग रहा है।
अनुपम खेर ने रजनीकांत संग शेयर किया वीडियो
अनुपम खेर ने रजनीकांत से पहले कंगना रनौत के साथ भी वीडियो शेयर किया था। कंगना संग वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा था, क्वीन। वीडिय में दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली थी।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर कागज 2 में नजर आए थे। एक्टर के साथ नीना गुप्ता, दर्शन कुमार और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक मुख्य भूमिका में थे। एक्टर तन्वी द ग्रेट में नजर आएंगे। एक्टर ने अपने 69वें बर्थडे पर इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया था। एक्टर कंगना की फिल्म इमरजेंसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
