61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे Aamir Khan, Gauri Spratt संग करेंगे निकाह

Aamir Khan To Marry Girlfriend Gauri Spratt: बॉलीवुड स्टार आमिर खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान जल्द ही गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं।

Aamir Khan To Marry Girlfriend Gauri Spratt: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। बीते साल आमिर खान ने बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वो अपनी दोस्त गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई दफा साथ में भी देखा गया। काफी समय से लोग आमिर खान और गौरी की शादी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। अब इस मामले पर नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते है इस रिपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-आमिर खान ने 'Sholay' से की 'Thugs of Hindostan' की तुलना, बॉक्स ऑफिस पर फेलियर पर तोड़ी चुप्पी)

aamir khan gauri spratt wedding

आमिर खान करने वाले है शादी (pic credit-instagram)

आमिर खान करने वाले है शादी

आमिर खान करने वाले है शादी

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी में हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर और गौरी की शादी 5 जुलाई को आमिर खान के घर पर बेहद सादगी से होगी। इस समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं और अब अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देना चाहते हैं।

End of Feed