FWICE President on Don 3 Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह ने जब से इस फिल्म को छोड़ा है तब से एक्टर को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म डॉन 3 से जुड़ा ये विवाद अभी हाल ही में FWICE के पास पहुंचा था। इस मामले में एक्शन लेते हुए FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया था। लेकिन इसके बाद रणवीर सिंह ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा था। जिसके बाद FWICE ने रणवीर से बैन हटा लिया। अब इन सब के बीच FWICE प्रेसिडेंट का बयान सामने आया है, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Ranveer Singh के लीगल एक्शन से डर गया FWICE? वापस लिया नॉन-कोऑपरेशन)
FWICE प्रेसिडेंट ने दिया रिएक्शन
एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से फिल्म डॉन 3 से जुड़े विवादों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इसकी वजह FWICE प्रेसिडेंट का अभी हाल ही में दिया बयान है। PTI के मुताबिक FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपना 'नॉन-कोऑपरेशन' तुरंत वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला IMPAA, प्रोड्यूसर्स गिल्ड और CINTAA के अनुरोध के बाद लिया गया है। बीएन तिवारी ने कहा कि अब सभी को मिलकर बैठकर इस मुद्दे का हल निकालना चाहिए, ताकि न तो प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स को दिक्कत हो और न ही किसी कलाकार को। उन्होंने आगे कहा, 'इस मामले में न कोई जीता है और न कोई हारा है। हमारे लीगल डिपार्टमेंट की तरफ से मिले नोटिस का जवाब दिया जाएगा।' FWICE के अध्यक्ष का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: धुरंधर हिट होते ही Ranveer Singh ने डॉन 3 को मारी थी लात? सामने आया सच)
'धुरंधर' के लिए छोड़ी थी 'डॉन 3'
एक्टर रणवीर ने फिल्म डॉन 3 के लिए फरहान अख्तर से हाथ मिलाया था। फिल्म डॉन 3 का टीजर भी रिलीज कर दिया गया था। लेकिन खबरों मुताबिक फिल्म धुरंधर का ऑफर आने के बाद रणवीर सिंह ने डॉन 3 को बीच में ही छोड़ दिया। जिसके बाद से फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद हो गया था।
