EXCLUSIVE: 'खंभे जैसे' को लेकर हुए विवाद पर आमिर ने संदीप को दिया जवाब, कहा- 'जब मैंने वो किया था...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 12, 2025, 12:46 PM IST

Aamir Khan On Sandeep Reddy Vanga: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के उस तंज का जवाब दिया जिसमें उन्होंने आमिर की पुरानी फिल्म दिल (Dil) के गाने खंभे जैसी खड़ी है (Khambhe Jaisi Khadi Hai) पर सवाल किए थे।

Aamir Khan On Sandeep Reddy Vanga: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान खान इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसको लेकर आमिर खान एक बाद एक इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच आमिर खान ने एक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बयान में आमिर खान डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) को लेकर बात करते नजर आ रहे है। आमिर खान खान के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Aamir Khan On Sandeep Reddy Vanga

आमिर खान ने संदीप रेड्डी वांगा को लेकर दिया बयान

बॉलीवुड के एक्टर आमिर खान ने हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा के उस बात का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने आमिर की पुरानी फिल्म दिल (Dil) के गाने खंभे जैसी खड़ी है पर सवाल उठाए थे। संदीप रेड्डी वांगा ने इस गाने को औरतों का ऑब्जेक्टिफिकेशन बताते हुए आमिर की एक्स-वाइफ किरण राव (Kiran Rao) की एनिमल (Animal) की आलोचना का जवाब दिया था। अब आमिर ने Zoom को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपनी गलती मानी और कहा, 'जब मैंने वो किया था, तो मुझे लगा था कि ये ठीक है। लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि ये सही नहीं था।' उन्होंने आगे बताया, 'अगर मैं गलती करता हूं तो मुझे माफी मांगने में कोई परेशानी नहीं है। मेरे करियर के शुरुआती दौर में मैंने भी ऐसी चीजें कीं जो सही नहीं थीं, जैसे वुमन ऑब्जेक्टिफिकेशन। फिल्म के उस गाने में, 'खंभे जैसे खड़ी है, लड़की है या छड़ी है, पटाखे की लड़ है', लिटरली वुमन को ऑब्जेक्टिफाई किया गया था। यहां तक कि लिरिक्स में भी। आप उसे ऑब्जेक्ट से कंपेयर कर रहे हो। सिर्फ उस लाइन में मैंने लड़की को कम से कम 25 अलग-अलग चीजों से कंपेयर किया होगा। ये अच्छी बात नहीं है। मैंने इस बारे में अपनी शो सत्यमेव जयते में भी बात की थी।'

End of Feed