Aamir Khan on Salim Khan Health: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान (Salim Khan) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। सलीम खान को 17 फरवरी को सांस लेने में तकलीफ के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत पहले गंभीर बताई गई जा रही थी। लेकिन अब इन सब बीच बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। जिसने जानने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। तो चलिए जानते हैं कि आमिर खान ने सलीम खान की हेल्थ को लेकर क्या बोला है।
आमिर खान ने कही ये बात
एक्टर आमिर खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। आमिर खान ने अभी हाल ही में सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि 'मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। क्योंकि वो आईसीयू में थे, इसलिए मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाया। मैं उनके परिवार के साथ बैठा था। अलवीरा जी मुझे बता रही थीं कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी घर लौट आएं।' आमिर खान की इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को सलीम खान की हेल्थ से जुड़ा बड़ा अपडेट मिला है।
यहां देखें आमिर खान का वीडियो
आमिर खान इन फिल्मों में आएंगे नजर
एक्टर आमिर खान अपनी इस वीडियो के साथ-साथ अपकमि्ंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान ने एक के बाद एक फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। आमिर खान की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में सनी देओल की लाहौर 1947 (Lahore 1947) से लेकर कई बड़ी मूवीज का नाम शामिल है।
