Aamir Khan को एक सकेंड में तबाह कर सकता है ये शख्स, एक्टर ने दिया है 'सौतेली मां' का टैग

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 26, 2026, 01:16 PM IST

Aamir Khan Throwback Interview: आमिर खान ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। उन्होंने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट को 'सौतेली मां' बताया है।

Aamir Khan Throwback Interview: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपनी फिल्मों और किरदारों को लेकर जितनी गंभीरता दिखाते हैं, निजी जिंदगी में पैसों के मामले में उतने ही बेफिक्र हैं। फिल्म सितारे जमीन पर (Sitare Zameen Par) एक्टर ने एक बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं रहती कि उनकी कितनी कमाई है और उनका पैसा कहां-कहां निवेश किया गया है। आमिर के मुताबिक, उन्होंने कभी पैसे कमाने के लिए काम नहीं किया, बल्कि उनका पूरा ध्यान हमेशा अपने क्रिएटिव काम पर रहा है। यहां तक कि उन्हें यह भी नहीं पता होता कि वो फिलहाल मुनाफे में हैं या नुकसान में। अपनी इस आदत के बारे में बात करते हुए आमिर ने एक शख्स का जिक्र किया, जो उनके करियर की शुरुआत से ही उनके साथ है।

Aamir Khan Throwback Interview

'वो मेरी सौतेली मां है, बहुत टॉर्चर करती है', आमिर खान ने खोला अपने पैसों का राज (Image Source: AI)

आमिर खान ने चार्टर्ड अकाउंटेंट को बताया 'सौतेली मां'

आमिर खान ने राज शमानी (Raj Shamani) के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें अपनी संपत्ति और निवेश के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रहती। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनसे पूछे कि उनके पास कितने पैसे हैं या उनका पैसा कहां-कहां लगा हुआ है, तो वो इसका जवाब नहीं दे पाएंगे। अभिनेता ने यह भी कहा कि उन्हें यह तक नहीं पता कि इस समय वह मुनाफे में चल रहे हैं या नुकसान में। इसके बाद आमिर ने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट विमल पारेख (Vimal Parekh) का जिक्र किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'विमल पारेख मेरी सौतेली मां हैं। सौतेली मां नहीं होती? वह मां हैं, क्योंकि मेरी फिक्र करती हैं, लेकिन सौतेली हैं और बहुत टॉर्चर करती हैं।'

'एक सेकेंड में मुझे कंगाल कर सकते हैं'

आमिर खान ने आगे अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट पर भरोसे की बात करते हुए कहा कि उनके पैसों का पूरा मैनेजमेंट विमल ही देखते हैं। अभिनेता ने मजाक में कहा कि अगर विमल आज उन्हें कंगाल करना चाहें, तो एक सेकेंड में ऐसा कर सकते हैं और वो उन्हें रोक भी नहीं पाएंगे। आमिर ने कहा, 'मैं उन पर 100 फीसदी भरोसा करता हूं। वो मेरे सारे पैसों का ध्यान रखते हैं, क्योंकि मुझसे ये सब संभाला ही नहीं जाता।'

End Article
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। ...

End of Feed