Aamir Khan and Gauri Spratt Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ आमिर खान ने बॉलीवुड में धांसू कमबैक कर लिया है। उनकी फिल्म सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच आमिर खान ने गौरी संग अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने बताया है कि वो गौरी संग शादी कर चुके हैं।
आमिर खान ने कर ली गौरी संग शादी
हाल ही में आमिर खान ने एक इंटरव्यू में गौरी स्प्रैट संग अपने रिश्ते पर बात की है। उन्होंने कहा, 'गौरी और मैं एक-दूसरे के लिए बहुत सीरियस हैं और हम पूरी तरह से रिश्ते में हैं। हम साथी हैं, हम साथ हैं। शादी... मेरे दिल में.. मैं पहले से ही उनसे शादी कर चुका हूं। तो, इसे ऑफिशयल तरीके से करना है या नहीं, ये हम आगे चलकर तय करेंगे।' बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। आमिर और गौरी को एक साथ देख फैंस गदगद हो जाते हैं।
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने मचाया धमाल
बताते चलें कि आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म सितारे जमीन पर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस मूवी ने भारत में 148 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों को छू लिया हैं। मालूम हो कि आमिर खान काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर चल रहे थे। हालांकि सितारे जमीन पर से उन्होंने बॉलीवुड में वापसी कर ली है। आमिर खान अब जल्द ही कुली और लाहौर 1947 जैसी मूवीज में नजर आएंगे।
