बॉलीवुड

'बैटल ऑफ गलवान' शुरू करने से पहले Salman Khan का धांसू लुक हुआ वायरल, फैन्स कर रहे हैं खूब तारीफ

Salman Khan's New Look: अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को शरू करने से पहले सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया पर अपना नया लुक फैन्स के बीच साझा किया है। इस इंटेंस लुक में सलमान खान बेहद स्मार्ट और स्टाइलिश लग रहे हैं।

Image

Salman Khan's New Look

Salman Khan's New Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धमाका कराने की तैयारियां शुरू कर दी है। हाल ही में सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से नई फिल्म की घोषणा कर दी है, जो लद्दाख में हुए इंडिया-चाइना के बीच हुए क्लैश के बारे में होगी। मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग को शुरू करने के लिए कमर कस ली है। इसी बीच भाईजान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंटेंस लुक शेयर कर फैन्स की बेताबी बढ़ा दी है। इस लुक को देखकर सलमान खान के फैन्स तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

सलमान खान का लुक हमेशा की तरह डैशिंग लग रहा है। शर्ट के बटन खुले हुए और चेहरे पर चश्मा लगाए हुए सलमान खान का स्टाइलिश अवतार उनके फैन्स को पसंद आया है। इस फोटो को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'भाईजान ने नई फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'वाह भाई क्या धांसू लग रहे हो?' सलमान खान की पिक देखने एक बाद कमेंट्स की बौछार हो रही है।

अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान को एक आर्मी सोल्जर के रूप में देखा जाएगा। इस फिल्म का पहला शेड्यूल लद्दाख में होगा। इसके बाद फिल्म को मुंबई और कश्मीर में शूट किया जाएगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार सलमान खान को फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था। यह मूवी ईद पर रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर यह निर्माताओं को इम्प्रेस करने में असफल साबित हुई। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article