Aamir Khan on Mahabharat: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। आर. एस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी 'सितारे जमीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है। 'सितारे जमीन पर' अब तक 148 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इस मूवी की सक्सेस के बाद अब आमिर खान ने अपकमिंग ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभरत' को बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान (Aamir Khan) ने कन्फर्म कर दिया है कि 'महाभारत' (Mahabharat) प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं।
स्क्रीन के साथ बात करते हुए आमिर खान ने कहा, 'अब मैं अगस्त के महीने से 'महाभारत' पर काम शुरू करने जा रहा हूं। इस समय एक के बाद एक कई फिल्में हैं। इसलिए मैं आपको बता नहीं पाऊंगा कि महाभारत एक फिल्म होगी। यह बात सभी जानते हैं कि महाभारत बनाना इतना आसान नहीं होगा। यह एक ऐसी कहानी है, जो मेरे खून में है। इस बारे में कोई कुछ नहीं कर सकता है। मुझे यह बतानी पड़ेगी। इसलिए मैं इसपर काम शुरू कर रहा हूं।'
'महाभारत' की कास्टिंग पर आमिर खान ने खुलासा करते हुए कहा, 'मैंने अभी तक फिल्म में जाने-पहचाने चेहरे को लेने का मन नहीं बनाया है। इस मूवी के किरदार ही स्टार्स हैं। मैं चाहता हूं कि नए लोगों को कास्ट किया जाए।' बता दें कुछ समय पहले जब 'महाभारत' में उनके पसंदीदा किरदार के बारे में पूछा गया था तो अभिनेता ने भगवान कृष्ण का नाम लिया था। आमिर खान ने कहा था कि वो बड़े परदे पर कृष्ण बनना पसंद करेंगे।
