बॉलीवुड

Ira Khan-Nupur Shikhare ने बीच शादी में किया KISS, बेटी को देख आमिर खान के निकल गए आंसू

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 11, 2024, 08:22 AM IST

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान की बेटी ईरा खान ने 10 जनवरी 2023 को राजस्थान के उदयपुर में बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी कर ली है। इसके साथ ही नुपुर और ईरा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे को किस कर रहे हैं। इसी वीडियो में आमिर खान के आंसू भी नजर आ रहे हैं।

Image

Aamir Khan got Emotional at Ira Khan Wedding

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान की बेटी ईरा खान ने 10 जनवरी 2023 को राजस्थान के उदयपुर में बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग अपनी ड्रीम वेडिंग पूरी कर ली है। इससे पहले दोनों ने 3 जनवरी को आमिर खान के घर पर ही शादी की थी। जो काफी सिंपल रही थी। न तो कोई बैंड बाजा और न ही बारात। हालांकि अब उदयपुर में हुई इस शादी में ईरा खान और नुपुर शिखरे सभी रीति-रिवाज निभाकर एक दूसरे के हो गए हैं। आमिर खान की बेटी ईरा खान की शादी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईरा व्हाइट गाउन पहने नजर आ रही हैं, वहीं नुपुर ने ब्लैक कलर का एक फॉर्मल सूट पहना हुआ है। इस बीच दोनों बीच शादी में अपने दूसरे को किस करते हैं, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग हूटिंग भी करने लगते हैं।

इसी वीडियो में एक तरफ आमिर खान भी बैठे नजर आ रहे हैं। अपनी बेटी को शादी करते देख आमिर खान की आंखें भी भर आती हैं। वीडियो में आमिर खान को रोते हुए भी देखा जा रहा है। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

ईरा खान की शादी में भावुक हुए आमिर खान

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान सभी पिता की तरह अपनी बेटी को शादी करते देख भावुक हो जाते हैं। इस वायरल वीडियो में जहां दोनों कपल एक दूसरे को किस कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान अपने आंसू पोंछते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस भी आमिर खान की भावनाओं की इज्जत कर रहे हैं। ईरा खान और नुपुर शिखरे बीते काफी समय से एक साथ रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद दोनों ने अपने इस रिश्ते को एक और कदम आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर हर तरफ ईरा खान और नुपुर शिखरे की शादी की तस्वीरें ही वायरल हो रही हैं। फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article