सोनाली बेंद्रे के साथ फिर से इश्क फरमाएंगे आमिर खान, सरफ़रोश 2 पर दिया अपडेट कर देगा दिल खुश

Aamir Khan Confirm Sarfarosh 2 : हाल ही में अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान आमिर खान( Aamir Khan) ने सरफ़रोश( Sarfarosh) के सीक्ववल पर बात की। आमिर खान ने पुष्टि की है कि सरफ़रोश 2 ( Sarfarosh) बन रही है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Aamir Khan Confirm Sarfarosh 2 : अभिनेता आमिर खान( Aamir Khan) जल्द ही फिल्म सितारे जमीन पर( Sitaare Zameen Par) लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए अभिनेता जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। लंबे समय बाद आमिर खान की बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है। एक्टर को एक बार फिर से इस तरह एक्टिव देखकर लोगों के मन में यही सवाल उठ रहे हैं कि वह आगे कौन-कौन सी फिल्में लेकर आ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने 90 के दशक की फिल्म सरफ़रोश के पार्ट 2 बनाने की बात कही। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Aamir Khan Confirm Sarfarosh 2

हाल ही में अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान आमिर खान( Aamir Khan) ने सरफ़रोश( Sarfarosh) के सीक्ववल पर बात की। आमिर खान ने पुष्टि की है कि सरफ़रोश 2 ( Sarfarosh) बन रही है। उन्होंने कहा कि एक बार जब आप एक अच्छी फिल्म बना लेते हैं, तो आप उसके साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते। आप उसका सीक्वल तब करेंगे जब आपको ऐसा लगे कि आप इसके हकदार हैं। आपको लगता है कि आप किसी भी फिल्म के लिए ऐसा करना चाहेंगे। जैसे अंदाज़ अपना अपना, सरफ़रोश। सरफ़रोश 2 पर अभी काम चल रहा है। जब तक स्क्रिप्ट अच्छी नहीं आती, तब तक आगे बढ़ना वाकई अनुचित है।

End of Feed