LIVE

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: एक दूजे के हुए आमिर खान-गौरी, बधाई देने पहुंचे फैंस

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान आज यानी 5 जुलाई को तीसरी शादी करने जा रहे हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर तैयारियां चल रही हैं। आमिर खान के घर का एक वीडियो सामने आया था, जिसे सजाया जा रहा था। अब आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी घर पर ही होने वाली है। इस शादी में आमिर खान के बच्चे और परिवार के करीबी लोग शामिल होने वाले हैं।
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: एक दूजे के हुए आमिर खान-गौरी, बधाई देने पहुंचे फैंस
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज यानी 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शादी बेहद निजी समारोह में आमिर के घर पर होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। शादी की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं और हाल ही में उनके घर को सजाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ये आमिर खान की तीसरी शादी होगी। उन्होंने पहली शादी रीना दत्ता से की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। कई साल साथ रहने के बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। इस शादी से उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ। हालांकि, 2021 में आमिर और किरण राव ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। तलाक के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं और बेटे की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।

गौरी स्प्रैट और आमिर खान की दोस्ती कई साल पुरानी बताई जाती है। हालांकि, दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के संपर्क में नहीं थे। कुछ साल पहले उनकी दोबारा मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों करीब आते गए। दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। आमिर ने कुछ समय पहले मीडिया के सामने गौरी को अपनी पार्टनर के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था। अब दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। आमिर खान बॉलीवुड के सबसे सफल स्टार्स में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में 'कयामत से कयामत तक', 'लगान', 'तारे जमीन पर', '3 इडियट्स', 'पीके', 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
Jul 5, 2026 | 06:13 PM IST

वायरल हुआ डांस वीडियो

वायरल हुआ डांस वीडियो

Jul 5, 2026 | 04:07 PM IST

आमिर खान को शादी की बधाई देने पहुंचे फैंस

आमिर खान को शादी की बधाई देने पहुंचे फैंस

Jul 5, 2026 | 04:04 PM IST

खुशी से झूम उठी गौरी

खुशी से झूम उठी गौरी

Jul 5, 2026 | 01:40 PM IST

आमिर खान की शादी की पहली तस्वीर

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी हो गई है। कपल की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। Zoom की इस तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
Jul 5, 2026 | 01:28 PM IST

कुछ ही समय में होने वाली आमिर खान-गैरी की शादी

कुछ ही समय में होने वाली आमिर खान-गैरी की शादी

Jul 5, 2026 | 01:26 PM IST

जुनैद खान ने पापा की शादी में जमाया रंग

जुनैद खान ने पापा की शादी में जमाया रंग

Jul 5, 2026 | 01:26 PM IST

इरा खान के साथ नजर आए उनके पति

इरा खान के साथ नजर आए उनके पति

Jul 5, 2026 | 01:25 PM IST

साड़ी पहनकर पहुंचीं एली एवराम

साड़ी पहनकर पहुंचीं एली एवराम

Jul 5, 2026 | 01:10 PM IST

पापा की शादी में पहुंचीं इरा खान

पापा की शादी में पहुंचीं इरा खान

Jul 5, 2026 | 12:53 PM IST

शादी में शामिल हुए राज ठाकरे

शादी में शामिल हुए राज ठाकरे

Jul 5, 2026 | 12:38 PM IST

आमिर खान की शादी में पहुंचा अंबानी परिवार

आमिर खान की शादी में पहुंचा अंबानी परिवार

Jul 5, 2026 | 11:50 AM IST

आमिर खान के घर पहुंचे आशुतोष गोवारिकर

आमिर खान के घर पहुंचे आशुतोष गोवारिकर

Jul 5, 2026 | 11:50 AM IST

शादी में आएंगे इतने मेहमान

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में 100-150 लोगों के आने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि शादी में बॉलीवुड से शायद ही कोई शामिल होगा। शादी में आपको परिवार के करीबी लोग नजर आएंगे।
Jul 5, 2026 | 11:49 AM IST

कहां होगी शादी?

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी आज एक्टर के घर पर होने वाली है। इसको लेकर आमिर खान के घर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट के अफेयर की खबरें काफी चर्चा में रही है।
Jul 5, 2026 | 11:48 AM IST

आज होगी आमिर खान की शादी

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान आज तीसरी शादी करने जा रहे हैं। आमिर खान की शादी से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं।