Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding Pics:बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग शादी की। ऐसे में उनकी शादी से जुडी तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी इसी रीती रिवाजों से हुई जो लोगों के लिए काफी ज्यादा चौंका देने वाला दृश्य बन गया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए शादी की खूबसूरत तस्वीरें।
इस तस्वीर में देखा जा रहा है की इरा खान और नुपुर शिखरे क्रिस्चियन वेडिंग के चलते एक दूसरे को किस कर रहे हैं।
इरा खान और नुपुर शिखरे इस तस्वीर में देखा जा सकता है की दोनों एक दूजे के प्यार में गुम हो गए हैं।
इरा खान ने अपनी शादी के लिए व्हाइट गाउन और नुपुर शिखरे ने बेज कलर का कोट पेंट पहना हुआ था। दोनों ही बेहद खूबसूरत और साथ में जंच रहे थे।
बेटी की शादी में आमिर खान ने ब्लैक कलर का कोट पैंट पहना हुआ था और रीना ने साड़ी पहनी है। दोनों ने ही अपने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
इरा खान और नुपुर शिखरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। सभी फैंस तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं।
अपनी लाड़ली बेटी इरा की शादी में आमिर खान ने पीरा होने के सभी फर्ज निभाए हैं। इस तस्वीर से ये बात साफ झलक रही है।
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान भी अपने कजिन के शादी में आए थे, साथ में ड्रेस में उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन में नजर आई।
एक्टर इमरान खान टक्सिडो कोट पेंट में नजर आए, उनकी ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।