'मैं माफी मांगती हूं...' छात्रों के आंदोलन पर Aamir Khan की बेटी ने तोड़ी चुप्पी

Ira Khan Video: NEET पेपर लीक मामले पर देशभर में छात्रों का आंदोलन जारी है। CJP के प्रदर्शन के बीच अब आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Ira Khan Video: पूरे देश में नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। दिल्ली में CJP के नेतृत्व में छात्र जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे हैं। अच्छी बात है कि सीजेपी और भारत सरकार के बीच लगातार चर्चा हो रही है। इस मामले पर बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स अपनी राय दे रहे हैं। इस बीच आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-CJP के सपोर्ट में उतरे Shah Rukh Khan? वायरल हुआ पोस्ट)

aamir khan daughter video

इरा खान ने शेयर किया वीडियो (pic credit-instagram)

इरा खान ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे थे कि जब फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे छात्रों के समर्थन में खुलकर बोल रहे हैं, तब इरा खान ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। अब इरा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा वीडियो शेयर कर अपनी चुप्पी की वजह बताई है। इरा खान ने कहा कि वह मेंटल हेल्थ के मुद्दों पर हमेशा खुलकर बात करती हैं, क्योंकि यह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण टॉपिक है। उन्होंने कहा कि वह हर मुद्दे पर अपनी राय नहीं रखतीं और केवल उन्हीं बातों पर बोलती हैं, जिनमें उन्हें लगता है कि वह कुछ नया या जरूरी जोड़ सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस छात्र आंदोलन को लेकर उन्हें ऐसा नहीं लगा कि उनके पास ऐसा कुछ है, जिससे बातचीत में कोई नया नजरिया जुड़ सके। इसलिए उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। इरा ने यह भी बताया कि वह जानबूझकर खबरों और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखती हैं। उन्होंने कहा कि वह हिंसा या प्रदर्शन से जुड़े वीडियो नहीं देखतीं, क्योंकि ऐसी खबरें उन्हें मानसिक रूप से बहुत परेशान कर देती हैं। इससे वह खुद को बेबस और कमजोर महसूस करने लगती हैं।

End of Feed