Aamir-Gauri Wedding News: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर बीती शाम ये खबर सामने आई थी कि वो तीसरी बार शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को दुनिया से मिलवाया था, जिसके साथ वो शादी करने की सोच रहे हैं। आमिर-गौरी की शादी की खबरें 24 घंटे भी ठीक से वायरल नहीं हुई हैं और उससे पहले ही एक्टर ने इनकी सच्चाई बता दी है। आमिर खान ने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए बताया है कि वो 5 जुलाई को गौरी से शादी करेंगे और तीसरी बार अपना घर बसाएंगे। (ये भी पढ़ें: 'मेरा रोल करना चाहते थे रणवीर सिंह' Lalit Modi ने अपनी बॉयोपिक को लेकर किया बड़ा खुलासा)
Aamir Khan 5 जुलाई को करेंगे Gauri Spratt संग शादी (Image Source: Times Now/Social)
शादी की खबरों पर Aamir Khan ने तोड़ी चुप्पी
कलाकार आमिर खान इन दिनों यूएस में हैं। उनके पीछे भारत में बीती रात से ही ये खबरें चल रही हैं कि वो गौरी के साथ शादी करने वाले हैं। आमिर खान ने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए बताया है कि ये खबरें पूरी तरह से सच हैं। आमिर खान के अनुसार, "मैं इन दिनों यूएस में हूं और ट्रैवल कर रहा हूं। मेरे बारे में जो शादी की खबरों चल रही हैं, वो एकदम सही हैं। मैं 6 जुलाई को शादी करूंगा।" (ये भी पढ़ें: Kala Hiran: 'जिसको भेजना हो भेजो' Salman Khan का लीगल नोटिस फाड़ते हुए फिल्म प्रोड्यूसर ने दिया जवाब)
Gauri Spratt के साथ शादी करेंगे Aamir Khan (Image Source: Instagram)
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कुछ दिनों पहले अपने इंटरव्यू में गौरी के साथ अपने रिश्ते पर विस्तार से बात की थी और कहा था कि जब सही वक्त आएगा दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। आमिर खान के अनुसार, "जी हां, ये सच है कि हम दोनों एक साथ ही रहते हैं। हम दोनों को पिछले कुछ समय में अहसास हुआ है कि हम अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। मैं और गौरी एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। हम दोनों एक-दूसरे के साथ अपना वक्त एन्जॉय कर रहे हैं और फुली कमिटेड हैं।"
