आमिर खान की 'महाभारत' पर वी. विजयेंद्र प्रसाद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे नहीं पता अब क्या...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 28, 2025, 07:38 AM IST

V. Vijayendra Prasad on Aamir Khan Mahabharat: आमिर खान (Aamir Khan) के ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' (Mahabharat) को लेकर राइटर वी. विजयेंद्र प्रसाद (V. Vijayendra Prasad) ने अभी हाल ही में एक बयान दिया है। जिसकी वजह से आमिर खान की ये फिल्म एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।

V. Vijayendra Prasad on Aamir Khan Mahabharat: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर खान एक के बाद एक फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस हिलाने वाले हैं। इसी बीच आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' (Mahabharat) एक बार फिर चर्चा में हैं। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने इस फिल्म को लेकर कई अपडेट दिए थे। अब इसके बाद 'बजरंगी भाईजान' के राइटर वी. विजयेंद्र प्रसाद (V. Vijayendra Prasad) ने आमिर खान की इस फिल्म को लेकर एक बयान दिया है, जिसके बाद इस मूवी 'महाभारत' को लेकर एक बार फिर खबरें आनी शुरू हो गई हैं।

V Vijayendra Prasad on Aamir Khan Mahabharat

वी. विजयेंद्र प्रसाद ने 'महाभारत' को लेकर कही ये बात

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'महाभारत' फिर से सुर्खियों में आ गई है। अभी हाल ही में राइटर वी. विजयेंद्र प्रसाद ने आमिर खान की इस फिल्म को लेकर एक बयान दिया है। पीटीआई की गई बातचीत के दौरान वी. विजयेंद्र प्रसाद ने कहा, 'कुछ समय पहले, वह (आमिर) मेरे पास महाभारत बनाने का एक आइडिया लेकर आए थे। लेकिन मुझे नहीं पता कि इसके बाद क्या हुआ। वो मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के साथ इस महान भारतीय महाकाव्य पर काम करना चाहेंगे।” इस बयान ने साफ कर दिया कि महाभारत न सिर्फ आमिर बल्कि एसएस राजामौली का भी सपना है।

End of Feed