ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के फ्लॉप होने के बाद से ही आमिर खान ने कोई भी मासी एंटरटेनर साइन नहीं की है। लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्म के बाद तो वो कंटेंट बेस्ड सिनेमा तक सीमित हो चुके हैं लेकिन अब वक्त बदलने वाला है क्योंकि आमिर खान ने फैसला कर लिया है कि वो रेस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनेंगे और बड़े पर्दे पर दर्शकों को वैसे ही एंटरटेन करेंगे, जैसे उनके साथी कलाकार सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार कर रहे हैं। पिंकविला ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि आमिर खान ने रेस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने का फैसाल लिया है और इसमें उनके साथ दो यंगस्टर्स भी दिखाई देंगे। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: बहन के घर पहुंचे सलमान खान, कृति सेनन ने फोटोज शेयर कर कसा विवादों पर तंज
Race 4 से Saif Ali Khan बाहर!! Aamir Khan संग दिखेंगे Sidharth Malhotra और Tiger Shroff
Race 4 में दिखाई देंगे Aamir Khan
सामने आई जानकारी के अनुसार निर्माता रमेश तौरानी ने रेस फ्रेंचाइजी को रीबूट करने का फैसला लिया है। वो रेस फ्रेंचाइजी में आमिर खान की एंट्री कराना चाहते हैं। रमेश तौरानी ने जो आइडिया आमिर खान को सुनाया है, उन्हें वो पसंद आया है। वो फिल्म के राइटर्स के साथ क्लोजली काम करना शुरू कर चुके हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News पढ़ें: Ranveer Singh की ‘Pralay’ में हुई साउथ की इस हसीना की एंट्री, पहली बार साथ करेंगे काम
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया है कि, "आमिर खान को स्क्रिप्ट पसंद आई है। वो इसकी राइटिंग प्रोसेस में भी शामिल हैं। आमिर खान राइटर्स को फिल्म के लिए आइडिया को डेवलप करने में मदद करेंगे। रमेश के साथ-साथ उन्हें भी लगती है कि मूवी को रीबूट करना फ्रेंचाइजी में नई जान फूंकेगा। मेकर्स इसे नए फ्लेवर और क्लेवर के साथ पेश करेंगे।"
Tiger Shroff-Sidharth Malhotra भी होंगे Race 4 का हिस्सा
अगर इनसाइडर्स की मानें तो सिर्फ आमिर खान ही नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी रेस 4 का हिस्सा होंगे। मेकर्स एक ऐसी फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो भारतीय दर्शकों ने अब तक बड़े पर्दे पर नहीं देखी है। मेकर्स इन तीनों कलाकारों के साथ एक नए रेस वर्ल्ड की रचना करेंगे ताकि फ्रेंचाइजी को सही डायरेक्शन में आगे बढ़ाया जा सके।
अगर रिपोर्ट्स को क्लोजली देखें तो इनमें सैफ अली खान का नाम नहीं है। इससे ऐसा लग रहा है कि कुछ वक्त पहले जो खबर आई थी, वो बेबुनियाद थी। सैफ अली खान की रेस फ्रेंचाइजी में एंट्री नहीं होने जा रही है। मेकर्स नए चेहरों के साथ आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं।
