जब से आदर जैन और तारा सुतारिया का ब्रेकअप हुआ है, तब से एक्टर पर ऐसे आरोप लगते आए हैं कि उन्होंने अदाकारा को धोखा दिया है। ये आरोप उस वक्त और भी पक्के लगने लगे जब आदर जैन ने अलेखा आडवाणी को डेट करना शुरू किया। अलेखा आडवाणी को लोग तारा का दोस्त मानते थे लेकिन सच्चाई इससे एकदम उलट है। अलेखा आडवाणी आडवाणी और आदर जैन ने ताजा इंटरव्यू में खुद पर लगने वाले आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि दोनों ने तारा को धोखा नहीं दिया और अलेखा आडवाणी आदर की बचपन की दोस्त है न कि तारा की...
तारा सुतारिया ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद उन्होंने आदर को डेट करना शुरू कर दिया था। आदर और तारा ने महीनों तक लोगों को इस बात की जानकारी नहीं लगने दी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।
आदर जैन और तारा सुतारिया ने भले ही लाख कोशिश की हो कि इनका इश्क जमाने से छुपा रहे लेकिन मीडिया के कैमरों ने सच्चाई सामने ला ही दी। इसके बाद जमाने को पता चल गया कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
आदर और तारा की जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था तभी आदर ने तारा से रिश्ता तोड़ लिया। आदर और तारा क्यों अलग हुए, इसकी जानकारी किसी को आजतक नहीं है लेकिन ये पता है कि ये रिश्ता शादी के मंडप तक न पहुंच पाया।
आदर जैन के साथ ब्रेकअप होने के बाद तारा सुतारिया फिल्मों से भी गायब होने लगीं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से शानदार डेब्यू करने वाली तारा ने खुद को अलग कर लिया, जिसका दोष आदर जैन के सिर पर मढ़ा गया।
आदर जैन ने जैसे ही तारा के साथ रिश्ता खत्म किया, वैसे ही उनका नाम अलेखा आडवाणी के साथ जुड़ने लगा। ऐसा बताया गया कि अलेखा आडवाणी, तारा की दोस्त हैं और उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड का बॉयफ्रेंड चुरा लिया है। ये आरोप अब तक आलेखा पर लग रहे हैं, जिन पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
अलेखा आडवाणी और आदर ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि वो तारा की नहीं बल्कि आदर की बचपन की दोस्त हैं। लोगों को गलत लगता है कि अलेखा आडवाणी और तारा बचपन की दोस्त हैं। आदर और अलेखा आडवाणी बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और इसी कारण इन्होंने शादी करने का फैसला लिया है।
महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलेखा आडवाणी और आदर जैन ने एक-दूसरे के साथ शादी रचाई है। इस शादी में कई नामी लोगों के साथ-साथ कपूर खानदान भी शामिल हुआ था। आदर जैन, रणबीर-करीना की बुआ के बेटे हैं।
भले ही आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी हो ओर लोगों को सच्चाई बता दी हो लेकिन फैंस को अब तक एक्ट्रेस तारा सुतारिया के इंटरव्यू का इंतजार है। लोग चाहते हैं कि आदर-अलेखा के बाद तारा भी इस पूरे मुद्दे पर जुबान खोलें और अपना पक्ष रखें।