Deepika Padukone's AA22 x A6: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ खबर सामने आ रही है। 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी' से बाहर किए जाने के बाद दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें आ रही थी कि एटली कुमार की अपकमिंग मूवी 'AA22 x A6' से एक्ट्रेस का स्क्रीन टाइम कम कर दिया गया है। इस मूवी में दीपिका पादुकोण को मेकर्स ने अहम रोल के लिए कास्ट किया था। अब दीपिका पादुकोण के स्क्रीन टाइम को कम करने की खबरों ने एक्ट्रेस के फैन्स को हैरान कर दिया था। अब फैन्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण का स्क्रीन टाइम फिल्म से कम नहीं किया गया है।
Pic Credit: Deepika Padukone's Instagram
'AA22 x A6' में नहीं कम होगा दीपिका का स्क्रीन टाइम
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण के स्क्रीन टाइम को कम करने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। एक्ट्रेस के किरदार में कोई बदलवा नहीं किए गए हैं। बताया जा रहा है कि अक्टूबर में भी दीपिका पादुकोण जल्द ही एटली कुमार की फिल्म को शुरू कर देंगी। इस मूवी का उनका दमदार रोल होने वाला है। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि एटली कुमार की 'AA22 x A6' में दीपिका पादुकोण कैमियो करने वाली हैं लेकिन ये खबरें भी निराधार हैं।
दीपिका पादुकोण को एटली कुमार की फिल्म 'AA22 x A6' में धांसू एक्शन सीन्स करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी में दीपिका पादुकोण के अलावा रश्मिका मंदाना, जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर को भी मेकर्स ने अहम भूमिका के लिए कास्ट किया है। यह पहली होगा जब दीपिका पादुकोण और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर दिखाई देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस मूवी को साल 2026 में रिलीज कर देंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एटली कुमार की फिल्म 'AA22 x A6' के अलावा दीपिका पादुकोण के पास शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' भी है। इस मूवी की शूटिंग दीपिका पादुकोण शुरू कर चुकी हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, सुहाना खान, जैकी श्रॉफ और राघव जुयाल सहित कई कलाकार दिखाई देंगे।
