बॉलीवुड

Ramayana Part One: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर का शुरू हुआ VFX वर्क, 2026 की दिवाली पर होगी रिलीज

Ramayana Part One VFX Work Begins: मशहूर निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ताजा मिल रही जानकारी एक मुताबिक इस मूवी के फाइनल वीएफएक्स वर्क को मेकर्स ने शुरू कर दिया है।

Image

Image Source: IMDb

Ramayana Part One VFX Work Begins: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म 'रामायण' बनाने का फैलसा किया। इस मूवी में भगवान राम की भूमिका के लिए नितेश तिवारी ने रणबीर कपूर को कास्ट किया है। बीते कई महीनों से फिल्म 'रामायण' की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही थी। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने इस मूवी का धमाकेदार टीजर जारी कर फैन्स का उत्साह ट्रिपल कर दिया था। इस मूवी को रिलीज होने में अभी पूरा एक साल है। जी हां, मेकर्स ने फिल्म को दर्शकों के बीच करने के लिए साल 2026 की दिवाली का दिन चुना है। अब जो ताजा जानकारी मिली है उसके मुताबिक फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट की शूटिंग को पूरा कर लिया गया है। अब मेकर्स ने फिल्म का वीएफएक्स वर्क शुरू कर दिया है।

'रामायण पार्ट 1' के फाइनल VFX का काम हुआ शुरू

पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' की शूटिंग को जून में पूरा कर लिया गया था। इसके बाद अब नितेश तिवारी ने भी पहले पार्ट की एडिटिंग को पूरा कर लिया है। उन्होंने फिल्म का रन टाइम भी फाइनल कर दिया है। वीएफएक्स का पहला राउंड भी पूरा हो चुका है। टीम अब पोस्ट-प्रोडक्शन के काफी लंबे शेड्यूल के बाद लास्ट एडिटिंग पर काम कर रही है।' पोर्टल से जुड़े के अनुसार निर्माता नमित मल्होत्रा और उनकी टीम वीएफएक्स के वर्क पर लगभग 300 दिन लगा रही है।

बताया जा रहा है कि साल 2026 की गर्मियों तक फिल्म के फाइनल कट को लॉक कर दिया जाएगा। इस मूवी को मेकर्स अगले साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज करेंगे। इस बात में कोई शक नहीं है कि 'रामायण' इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी और बड़ी फिल्म होने जा रही है। इस मूवी को मेकर्स ने 2 पार्ट्स में रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म का दूसरा पार्ट मेकर्स 2027 में पेश करेंगे।

यह भी सुनने में आगे है कि मेकर्स ने पहले पार्ट के रिलीज होने से पहले ही 'रामायण: पार्ट 2' का 75% पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क भी पूरा कर लिया है। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में रावण के किरदार के लिए यश को कास्ट किया गया है और भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article