Sonam-Anand Embrace Parenthood Again: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की। शादी के लगभग 4 सालों के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। बेटे वायु को जन्म देने के बाद से ही सोनम कपूर अपनी शादीशुदा लाइफ में बिजी चल रही हैं। अब सोनम कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके बाद फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। बताया जा रहा है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा कथित तौर पर फिर से माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। यह खबर फैन्स के बीच तुरंत वायरल होना शुरू हो गई है।
दोबारा पेरेंट्स बनने जा रहे हैं सोनम-आनंद
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि सोनम कपूर इस समय सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं। पोर्टल से जुड़ी रिपोर्ट्स केअनुसार सोनम कपूर और आनंद आहूजा आने वाले कुछ दिनों में फैमिली के साथ दोबारा पेरेंट्स बनने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। हालांकि अभी तक सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इन खबरों पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक बेटे वायु के माता-पिता हैं। वायु का जन्म साल 2022 में हुआ था। सोनम कपूर के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनने के बाद से फैन्स ने सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाई देनी शुरू कर दी है। इस समय सभी फैन्स सोनम और आनंद के माध्यम से होने वाली ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो बेटे वायु को जन्म देने के बाद से ही एक्ट्रेस एंटरटेनमेंट की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था। इसके बाद साल 2023 में उनकी फिल्म 'ब्लिंक' रिलीज हुई।
