Anasuya Sengupta ने रचा इतिहास, 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

Anasuya Sengupta Won Cannes Best Actress Award : 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी इस फिल्म को अबतक का सबसे लंबा स्टैंडिंग ओवेशन मिला और दूर-दूर से आए सभी स्टार्स ने इस जीत की बधाई देते हुए अनुसूया को सम्मानित किया। उनकी इस जीत से भारत में खुशी की लहर है।

Anasuya Sengupta Won Cannes Best Actress Award : अभिनेत्री अनुसूया सेनगुप्ता( Anasuya Sengupta) ने इतिहास रच दिया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म द शेमलेस के लिए मिला है। 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी इस फिल्म को अबतक का सबसे लंबा स्टैंडिंग ओवेशन मिला और दूर-दूर से आए सभी स्टार्स ने इस जीत की बधाई देते हुए अनुसूया को सम्मानित किया। उनकी इस जीत से भारत में खुशी की लहर है।

Anasuya Sengupta Won Cannes Best Actress Award

कोलकाता अभिनेत्री अनसूया सेनगुप्ता ने 'द शेमलेस' ( The Shameless) में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अन सर्टेन रिगार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है। बल्गेरियाई फिल्म निर्माता कॉन्स्टेंटिन बोजानोव द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म, अनसूया द्वारा अभिनीत( रेणुका) की कहानी है, जो एक पुलिस वाले की हत्या के बाद दिल्ली के एक वेश्यालय से भाग जाती है। इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान प्रदर्शित किया जिसने सभी की तारीफ बटोरते हुए जीत हासिल की।

End of Feed