72 Hoorain Twitter Review: संजय पूरण सिंह चौहान की फिल्म 72 हूरें सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में छाई हुई थी। फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड से विवाद से लेकर इस्लामोफोबिक होने का टैग दे दिया गया है। फिल्म में आमिर बशीर (Aamir Bashir) और पवन मल्होत्रा (Pawan Malhotra) ने शानदार काम किया। फिल्म रिलीज हो गई है तो दर्शक सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स दे रहे हैं। आइए बिना देर किए जानते हैं फिल्म दर्शकों को कैसी लगी।
फिल्म क्रिटिक जोगिंदर टुटेजा ने लिखा, 72 हूरें एक विचारों को हिलाकर ने रख देने वाली फिल्म है। फिल्म में मौत के बाद का जीवन दिखाया गया है। फिल्म की कहानी दो आतंकवादियों पर केंद्रित है जिन्हें एहसास होता है कि उन्होंने जो भी किया वो गलत था।
जानें दर्शकों को कैसी लगी 72 हूरें
एक यूजर ने लिखा, 72 हूरें सब के लिए है। दूसरे यूजर ने लिखा, अविश्वसनीय प्रदर्शन, मनोरंजक कहानी और दमदार संदेश दिया गया है। तीसरे यूजर ने लिखा, आपको ये फिल्म कहीं भी बोरिंग नहीं लगेगी। दर्शकों का कहना है कि फिल्म को दमदार तरीके से पेश किया गया है। आतंकवाद के मुद्दे को नए तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है।
72 हूरें को जुनैद वासी और अनिल पांडे ने लिखा है। फिल्म को हिंदी के अलावा 9 भाषाओं में रिलीज किया गया है। 72 हूरें को लेकर खूब विवाद भी हुआ था जब से इस फिल्म के नाम का ऐलान किया गया था। 72 हूरें के रिलीज के बाद से ही फिल्म की तुलना द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी से हो रही है। ट्रेंड एनालिस्ट का मानना है कि 72 हूरें अगर लोगों से कनेक्ट कर पाती है तो बॉक्स ऑफिस पर छा जाएगी।
