बॉलीवुड

72 Hoorain Box Office Prediction: बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा 72 हूरें का क्रेज, पहले दिन की कमाई जान लगेगा झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 7, 2023, 12:19 PM IST

72 Hoorain Box Office Prediction: संजय पूरण सिंह चौहान की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। विवाद के बीच आज फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में आतंकवाद के मुद्दे को दिखाया गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

Image

72 Hoorain (Credit pic: instagram)

72 Hoorain Box Office Prediction: संजय पूरण सिंह चौहान के निर्देशन में बनी फिल्म 72 हूरें आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे धर्म के नाम पर लोगों का ब्रेन वॉश किया जाता है और उन्हें आतंकवाद के दलदल में ढकेल दिया जाता है। इससे पहले द केरल स्टोरी में भी इसी तरह की कहानी को दिखाया गया था। फिल्म को लेकर जमकर विवाद हुआ था। विवाद होने के बावजूद द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म 72 हूरें बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आमिर बशीर स्टाररर फिल्म 72 हूरें को फर्स्ट डे पर कुछ खास ओपनिंग नहीं मिलेगी। अर्ली ट्रेंड के अनुसार, फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस पर 72 हूरें 0.5 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। ट्रेंड एनालिस्ट का कहना है कि फिल्म की माउथ पब्लिसिटी भी फायदा दिला सकती है। 7 हूरें को सिनेमाघरों में बहुत ज्यादा स्क्रीन्स नहीं मिले हैं। फिल्म में आतंकवाद और मरने के बाद जन्नत में क्या होता है। इन चीजों को दिखाया गया है।

72 हूरें को लेकर हुआ जमकर विवाद

72 हूरें के ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्म को लेकर विवाद चल रहा था। CBFC ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने की इजाजत दे दी थी। लेकिन ट्रेलर को रिलीज करने से मना कर दिया गया था क्योंकि उसमें कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म के मेकर्स पर कुछ जगहों पर धार्मिक आस्था को ठेक पहुंचाने की FIR भी दर्ज हुई है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म में किसी भी धर्म या समुदाय के भवनाओं को आहत नहीं किया गया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article