बॉलीवुड

69th Filmfare Awards 2024: शो स्टॉपर बन Janhvi Kapoor ने लूटी लाइमलाइट, करण जौहर ने बांधे एक्ट्रेस की तारीफों के पुल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 28, 2024, 12:46 PM IST

69th Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर के रेड कार्पेट इवेंट में सितारों ने लगाया ग्लैमर और स्टाइल का तड़का। इवेंट में जाह्नवी कपूर ने रैंप पर वॉक किया। एक्ट्रेस निखिल और शांतनु के शो की शो स्टॉपर बनी थीं। इस इवेंट में करण जौहर भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा मैं जाह्नवी को रैंप वॉक करते देखने के लिए एक्साइटेड हूं।

Image

Karan Johar and Janhvi Kapoor (credit pic: instagram)

69th Filmfare Awards 2024: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी हैं। इस अवॉर्ड सेरेमनी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन समेत कई कलाकार शामिल होने वाले हैं। फिल्मफेयर के रेड कार्पेट इवेंट में भी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और करण जौहर (Karan Johar) के स्टाइल ने फैंस को खूब इंप्रेस किया। जाह्नवी ने डिजाइन शांतनु और निखिल के लिए रैंप वॉक भी किया था। इसके अलावा फिल्म मेकर करण जौहर ने कहा कि उनके लिए फिल्मफेयर बहुत ही खास है। यहां पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री शामिल होती है। फिल्म मेकर ने इसी के साथ जाह्नवी के रैंप वॉक पर भी कमेंट किया।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में करण बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट हैं। फिल्म मेकर करण जौहर ने कहा, ये बहुत ही शानदार है। पूरी फिल्मफेयर की टीम गुजरात आई हुई है। ये फिल्मफेयर के लिए शानदार जगह है। मेरे लिए फिल्मफेयर घर जैसा है। मैं बहुत खुश हूं कि पूरी फिल्म फैटरनिटी यहां पर है।

करण जौहर ने की जाह्नवी की तारीफ

फिल्म मेकर ने आगे कहा, मैं जाह्नवी को बतौर शो स्टॉपर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। मेरे हिसाब से निखिल और शांतनु ने फैशन की दुनिया में अलग मुकाम हासिल किया है और जाह्नवी उनकी शो स्टॉपर हैं। ये तो सोने पर सुहागा है। फिल्म मेकर ने आगे कहा, मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि फिल्म डायरेक्ट कर पाया। मैंने अपनी तरह से महिला शक्तिकरण की बात की। करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रोमांटिक- कॉमेडी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article