69th Filmfare Awards 2024: हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित अवॉर्ड फंक्शन 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है। कल यानी 27 जनवरी को टेक्निकल अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट सामने आ चुकी हैं। टेक्निकल अवॉर्ड सेरेमनी में मानसी पारेख और पार्थिव गोविल ने अपनी परफॉर्मेंस चार चांद लगा दिए थे। पार्थिव और मानसी का परफॉर्मेंस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। समारोह में पार्थिव ने अपनी जादुई आवाज से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। समारोह की शुरुआत में पार्थिव रामलीला के गाना मोर बनी तनघट से करते हैं। इस गाने पर दीपिका और रणबीर सिंह ने परफॉर्म किया था।
मानसी पारेख ने स्टेज पर अपने डांस और गाने से लोगों को जमकर एंटरटेन किया है। मानसी स्टेज पर अपने पति पार्थिव गोहिल के साथ ताल से ताल मिलाती नजर आईं। दोनों के शानदार परफॉर्मेंस ने समा बांध कर दिया।
मानसी पारेख ने पति पार्थिव गोहिल संग किया परफॉर्म
मानसी और पार्थिव सेलिब्रिटी कपल है। दोनों पेशे से एक्टर और सिंगर हैं। मानसी और पार्थिव की पहली मुलाकात सारे गा मा पा के स्टेज पर हुई थी। कपल ने साल 2008 में शादी की थी। उनकी एक बेटी हैं निरवि गोहिल जिसका जन्म साल 2016 में हुआ था। मानसी को गुलाल, सुमित संभाल लेगा जैसे टीवी शो से पहचान मिलीं। वहीं पार्थिव पेशे से प्लेबैक सिंगर है। सिंगर ने देवदास, कहानी और सवारियां जैसी फिल्मों के लिए गाना गाया है। अब दोनों साथ में लाइव परफॉर्म करते हैं। इसके अलावा इवेंट में जाह्नवी कपूर भी शामिल हुई थी। जाह्नवी ने निखिल और शांतनु के लिए रैंप वॉक किया था। एक्ट्रेस ब्लैक गाउन में बला की खूबसूरत लग रही थीं।
