69 Filmfare Awards 2024 : शो स्टॉपर Janhvi Kapoor ने पहना ब्लैक फिशटेल गाउन, Shantanu-Nikhil के साथ रैंप वॉक में दिखाई अदाएं

69 Filmfare Awards 2024 Jhanvi Kapoor Look : ब्लैक आउटफिट पहनकर जब जान्हवी कपूर ने रैम्प वॉक की तो शो की रंगत बढ़ गई । उन्होंने सेलिब्रिटी स्टाइलिश शांतनु( Shantanu) और निखिल ( Nikhil) के साथ रैम्प वॉक की जिसमें अदाकारा बला सी खूबसूरत लग रही थी। आइए आपको दिखाते हैं जाह्नवी कपूर का पूरा लुक

69 Filmfare Awards 2024 Jhanvi Kapoor Look : गुजरात पर्यटन के साथ 69 हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स( 69 Filmfare awards 2024) की शुरुआत कल शनिवार को कर्टेन रेजर के साथ हो गई है। शो में सितारों की महफ़िल ने चार चांद लगा दिए। वहीं सबसे ज्यादा ध्यान शो की स्टॉपर रही जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) ने खिचा। उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहनकर जब रैम्प वॉक की तो शो की रंगत बढ़ गई । उन्होंने सेलिब्रिटी स्टाइलिश शांतनु( Shantanu) और निखिल ( Nikhil) के साथ रैम्प वॉक की जिसमें अदाकारा बला सी खूबसूरत लग रही थी। आइए आपको दिखाते हैं जाह्नवी कपूर का पूरा लुक

69 Filmfare Awards 2024 Jhanvi Kapoor Look

जैसे ही गुड लक जेरी स्टार ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, सभी की निगाहें उनके शानदार आउटफिट ऑफ द नाइट (ootn) पर थीं। जान्हवी ने खूबसूरत फिशटेल गाउन में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जो उनके कर्व्स को बखूबी निखार रहा था, बाजू पर लगी ब्लैक नेट उनके लुक को और ज्यादा निखार रही थी वहीं कमर पर बंधी हुई बेल्ट से जान्हवी का लुक बेहद हॉट नजर आ रहा था । अभिनेत्री ने न्यूनतम मेकअप लुक चुना, जिससे उनकी प्राकृतिक सुंदरता निखर कर सामने आई, जबकि उनके घुंघराले बाल खुलकर बिखरे हुए थे। एक्ट्रेस ने नो ज्वेलरी लुक केरी किया।

End of Feed