69th Filmfare Awards 2024: बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन में से एक फिल्मफेयर 28 जनवरी 2023 यानी आज गुजरात में आयोजित होने वाले हैं। अवॉर्ड फंक्शन के स्टेज से पर्दा उठने वाला है। अब फिल्मफेयर से कई बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की जवान को बेस्ट एक्शन फिल्म का अवॉर्ड मिलने वाला है। फिल्मफेयर अवॉर्ड से पहले आपको फिल्मफेयर से जुड़ी सारी जानकारी यहां मिलने वाली है। एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान के एक्शन ने माहौल गरमा दिया है। फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 में शाहरुख खान के बाद पर बार बार चर्चा हुई है, क्योंकि बीता साल पूरे तौर पर शाहरुख खान के ही नाम रहा है।
उनकी फिल्म पठान, जवान और डंकी ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि जवान को बेस्ट एक्शन फिल्म(Best Action Film Award) के अवॉर्ड से नवाजा गया है। जो पूरी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
करण जौहर ने किया इस गाने पर डांस
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। जिसके बाद इस फिल्म के गाने झुमका को बेस्ट कॉरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला है। इसी के साथ ही करण जौहर भी इस गाने पर डांस करते हुए नजर आए हैं। पूरे ईवेंट की करण जौहर जान लग रहे हैं।
