Vikrant Massey Upcoming Movie: विक्रांत मैसी बीते कई सालों से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश में लगे हैं। इस बीच उनकी आखिरी फिल्म 12वीं फेल की रिलीज के बाद से ही एक्टर को वो सफलता मिल गई जो वह हमेशा से डिजर्व करते थे। 12वीं फेल फिल्म के लिए विक्रांत मेस्सी को दर्शकों से लेकर स्टार्स तक सभी ने खूब सराहा है। इस बीच अब एक्टर कई अपकमिंग फिल्में भी साइन कर चुके हैं।
अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि विक्रांत मैसी कथित तौर पर निर्देशक राहुल ढोलकिया की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान की हिट फिल्म 'रईस' के निर्देशन राहुल ढोलकिया अपने फैंटम स्टूडियो और प्रोड्यूसर मधु मंटेना के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाने की तैयारी में हैं। यहां इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
साइकलोजिकल थ्रिलर में नजर आएंगे विक्रांत मैसी
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विक्रांत मैसी की यह फिल्म एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर होने वाली है, जिसकी शूटिंग जनवरी 2025 के आसपास शुरू होगी। विक्रांत मैसी से इस बारे में अभी सिर्फ बातचीत ही की हुई है, अभी तक इसको लेकर कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किए गए है। फिल्म की स्टोरी और विक्रांत मैसी के रोल के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, अब इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच हाइप भी नजर आने लगी है। यह फिल्म विक्रांत की एक्टिंग से और भी बेहतरीन मोड़ ले सकती है।
