12th Fail Box Office Collection: पहले ही दिन मृणाल की आंख मिचौली और राज कुंद्रा की यूटी 69 को 12वीं फेल ने चटाई धूल, जानें कलेक्शन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 4, 2023, 10:34 AM IST

12th Fail Box Office Collection: विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। 12वीं फेल के सामने मृणाल ठाकुर की आंख मिचौली और राज कुंद्रा की यूटी 69 बुरी तरह से पिट गई। आइए जानते हैं पहले दिन दोनों फिल्मों ने कितने करोड़ का बिजनेस किया।

12th Fail Box Office Collection: विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाल रही है। फिल्म को 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म में विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने भले ही पहले दिन ज्यादा कमाई नहीं की थी। लेकिन माउथ पब्लिसिटी का फिल्म को फायदा हुआ है। फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है। मृणाल ठाकुर की आंख मिचौली, राज कुंद्रा की यूटी 69 और अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की द लेडी किलर 03 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। तीनों फिल्मों पहले ही दिन बुरी तरह से पिट गई है। आइए जानते हैं तीनों फिल्मों का कितना रहा कलेक्शन।

End of Feed