12th Fail Box Office Collection: 50 करोड़ के क्लब में शामिल होगी विक्रांत मैसी की फिल्म !! देखें पूरी कमाई

12th Fail Box office Collection Day 12: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और मेधा शंकर (Medha Shankar) की फिल्म '12th फेल' (12th Fail) की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब ये फिल्म धीरे-धीरे 50 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने की ओर बढ़ रही है।

12th Fail Box office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म '12th फेल' (12th Fail) को भारत में रिलीज हुए 12 दिन पूरे हो गए हैं। इन 12 दिनों में विक्रांत मैसी स्टारर ने कमाई के मामले में निर्माताओं की झोली पैसों से भर दी है। कई लोगों का मानना है कि अगर इस फिल्म का प्रमोशन बड़े स्तर पर किया गया होता तो ये अब तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी होती। लिमिटेड प्रमोशन होने के बाद भी ये हर दिन अच्छी कमाई करने में सफल रही है। आइए देखें फिल्म ने 12वें दिन कितने करोड़ रपये का कलेक्शन किया है।

Vikrant massey's 12th Fail

सैकनिल्क के अनुसार विक्रांत मैसी स्टारर '12वीं फेल' ने शुरुआती 11 दिनों में सिनेमाघरों में दमदार प्रदर्शन किया। भारत में यह फिल्म अब तक 22.87 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर चुकी है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक बारहवें दिन '12वीं फेल' ने भारत में लगभग 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें मंगलवार को '12वीं फेल' ने 11.40% की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी।

End of Feed